फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पास होंगे भवनों के नक्शे, घर बैठे जमा करवा सकेंगे किराया-कूड़ा शुल्क

Sat, 07 Sep 2019 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहरवासियों को अब भवनों के नक्शों के लिए आवेदन करने, किराया और कूड़ा शुल्क जमा करवाने के लिए नगर निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निगम ने तीनों सेवाओं को आनलाइन कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर निगम की गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवा का शुभारंभ किया। इसी के तहत यह तीन ऑनलाइन सेवा लोगों को मिलेगी। राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार की इन सेवाओं के माध्यम से शहरवासी कूड़ा शुल्क और दुकानों का किराया और लीज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


लोगों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इसके अलावा भवनों के नक्शों के आवेदन भी ऑनलाइन लिए जाएंगे। नक्शे पास करने तक की प्रक्रिया आनलाइन होगी। तीन नई सेवाएं लॉंच होने के बाद नगर निगम में अब कुल 11 ऑनलाइन सेवाएं हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवाओं का उद्देश्य सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अधिक दक्षता, निष्पक्षता लाना है। इससे लोगों को सेवाएं एवं जानकारी उपलब्ध करवाने में तेजी आएगी और बिचौलियों का काम खत्म होगा।

नक्शों के लिए नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़
ऑनलाइन सेवा से सबसे ज्यादा फायदा नक्शे पास करवाने के लिए आने वाले लोगों को होगा। यह घर बैठे ही आवेदन करेंगे और पास होने तक की प्रक्रिया का स्टेट्स देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्शे पास करने संबंधी मापदंड की जानकारी लोग वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे कांग्रेसी पार्षद
नगर निगम के इस कार्यक्रम में कांग्रेसी पार्षद नहीं पहुंचे। नगर निगम के इस कार्यक्रम के लिए सभी पार्षदों को निगम प्रशासन ने सूचित किया था। लेकिन विपक्षी पार्षदों ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया। इस मौके पर शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, पार्षद, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक रोहन चंद ठाकुर, नगर निगम आयुक्त पंकज राय, आईटी मैनेजर ममता गोयल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें