फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हुआ राज्य लोक सेवा आयोग का परीक्षा केंद्र, एक साथ 350 उम्मीदवार दे सकेंगे परीक्षा

Wed, 31 Jul 2019 04:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को राज्य लोक सेवा आयोग में 1.75 करोड़ से स्थापित आधुनिक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। इससे आयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाएं अपने परीक्षा भवन में ही संचालित कर सकेगा।

विज्ञापन


इस प्रणाली से आयोग की ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की प्राइवेट आईटी लैब पर निर्भरता कम होगी। आयोग समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन परीक्षा कराने में स्वयं सक्षम होगा। एक ही समय में लगभग 350 अभ्यर्थियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा लेने में समर्थ होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में लोगों को पारदर्शी, तत्पर और जवाबदेह तथा प्रशासन उपलब्ध करवाने को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना आवश्यक है। सरकार आयोग का आधुनिकीकरण करने को प्रतिबद्ध है। आईटी के पूर्ण इस्तेमाल से अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेज जमा करवाने को शिमला नहीं आना पड़ेगा। अब एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सरकार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए धर्मशाला में सुविधा केंद्र स्थापित करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह खुशी का विषय का है कि राज्य लोक सेवा आयोग देश के उभरते सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा ने बताया कि आयोग ने अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत परीक्षा करवाने जैसे कार्य में आईटी का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित किया है।

अभ्यर्थियों को विभिन्न परीक्षाओं की संपूर्ण जानकारी देने के लिए मोबाइल ऐप और अभ्यर्थियों की सुविधा को माई एग्जाम माई ऑनलाइन रिवीयू पोर्टल भी शुरू किया है। आयोग सदस्य डॉ. मान सिंह, मीरा वालिया, डॉ. रचना गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव राखी काहलों, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें