फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम जयराम, रखी ये मांग

Sat, 05 Jan 2019 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान जयराम ने गृहमंत्री से राज्य में महिलाओं की बेहतर सुरक्षा देने के लिए एक और महिला भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) स्वीकृत करने की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि वर्तमान में राज्य में सात आईआरबी हैं, जिनमें से एक महिला बटालियन है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के लिए एक और बटालियन को मंजूरी दी जाती है तो यह राज्य की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सार्थक करने में सहायक सिद्ध होगी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पिछले साल मानसून के दौरान राज्य को हुए भारी नुकसान के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने उनकी मांगों को सुना और इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह और उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस दौरान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें