फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शुरू हुआ योग शिविर, सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

Tue, 29 May 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, विभिन्न विभागों और संस्थाओं के सहयोग से रथ मैदान कुल्लू में योग एवं फिटनेस शिविर लगाया। हम फिट तो इंडिया फिट के संदेश के साथ शुरू किए गए शिविर में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिविर के प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने योग और फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल को सराहा। 

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने योग को एक नई वैश्विक पहचान दिलाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को एक नई वैश्विक पहचान दिलाई है। अब 21 जून को विश्व के कोने-कोने में योग दिवस मनाया जाता है। कहा कि कुल्लू जिले में हम फिट तो इंडिया फिट कार्यक्रम से आम लोग योग और फिजिकल फिटनेस को लेकर सजग होंगे।

उपायुक्त यूनुस ने कहा कि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग जरूरी है। यह हमें शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे।

इस दौरान योगाभ्यास का संचालन योग शिक्षक मेहर चंद ठाकुर और आयुर्वेद विभाग की चिकित्सक डा. आशा शर्मा ने किया। एएसपी निश्चिंत नेगी, एसडीएम डा. अमित गुलेरिया, सहायक आयुक्त डा. अमित गुलेरिया, आईपीएच

विभाग के एसई देवेश भारद्वाज, सीएमओ डा. सुशील चंद्र, डीपीआरओ शेर सिंह, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक लाल सिंह, डा. विक्रम कटोच, एक्सईएन केआर कुल्लवी आदि ने योगाभ्यास किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें