सोमवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन के समय घरों में ही लोग दुबके रहे। ऊना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकार्ड हुआ।
मंगलवार को भी मैदानी जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को शिमला के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
उधर, रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24.5, धर्मशाला में 21.8, हमीरपुर में 21.5, मंडी-कांगड़ा में 20.2, बिलासपुर में 20.7, ऊना में 21.2, चंबा में 18.2 और शिमला में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।