फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम ने किया पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन, चित्र भी खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टाउन हॉल में बुधवार को पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी देवभूमि कला एवं प्रकाशन संगठन के चित्रकारों की ओर से लगाई है। सीएम सुक्खू ने प्रदर्शनी में कलाकारों के बनाए चित्रों की सराहना की। इस दौरान सीएम ने कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए प्रदर्शनी में रखा एक चित्र खरीदा जिसका मूल्य 10 हजार रुपये था। यह चित्र पहाड़ों की मिनिएचर पेंटिंग थी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में चित्रकारों ने हिमाचल के विभिन्न मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के चित्र प्रदर्शित किए हैं। प्रदर्शनी में शिमला की सारिका, श्यामा, संयोजिता और विक्रम मंडी की गीतांजलि और लाहौल-स्पीति के रजिंदर ने अपने चित्र लगाए हैं। इसमें पहाड़ी लघुचित्र, प्राकृतिक चित्र, स्कैच, लकड़ी पर बनाए चित्र हिमाचल के मंदिरों और धरोहरों के चित्र शामिल हैं। चित्रकार संयोगिता ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से संगठन हिमाचल की पुरानी कला संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें