फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर फैसले से पहले सीएम ने बुलाई विधायक दल की बैठक

Mon, 08 Jun 2020 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक बुधवार को शाम पांच बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। इस बैठक में भाजपा के तमाम अहम मसलों पर चर्चा होगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि सभी मंत्रियों और भाजपा विधायकों से इस बैठक में मौजूद होने का आग्रह किया गया है। मंगलवार को ग्यारह बजे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता बुलाई है। इसे भी अध्यक्ष की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


रणधीर शर्मा का नाम आगे होने की चर्चा
यह बैठक ठीक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब प्रदेश कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट से जूझ रहा है। इसी बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है। राजीव बिंदल ने डेढ़ सप्ताह पहले इस पद से इस्तीफा दिया है। भाजपा हाईकमान ने भी अध्यक्ष पद पर निर्णय नहीं लिया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अध्यक्ष के चयन के बारे में मंत्रियों और विधायकों की राय ली जा सकती है। वहीं, प्रदेश में मंत्रियों के तीन पद खाली चल रहे हैं। इस हालात में प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम के बारे में भी मंत्रणा हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में रणधीर शर्मा का नाम सबसे आगे होने की चर्चा है। राजीव भारद्वाज भी इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें