फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीएवी स्कूली की जूडो स्पर्धा में कलस्टर-एक ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग और कराटे में आज होगी खिताबी जंग
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ क्लस्टर के करीब 424 खिलाड़ी ले रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता की जूडो स्पर्धा में क्लस्टर-एक की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।
प्रतियोगिता की शूटिंग और कराटे में शनिवार को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन खेलों में डीएवी स्कूल के प्रदेश के आठ क्लस्टरों के करीब 424 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में क्लस्टर-एक ने जूडो में ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं क्लस्टर-दो उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें जूडो में 96, कराटे में 238 और शूटिंग में 90 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग और कराटे प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन कामना बेरी एआरओ एचपी जोन-ए क्लस्टर इंचार्ज उपस्थित रहीं। डीएवी न्यू शिमला के प्रधानाचार्य राकेश चंदेल भी मौजूद थे। दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला की प्रधानाचार्य अनुपम और डीएवी पब्लिक स्कूल सरस्वती नगर के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने भी शिरकत की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें