कूट पंचायत के प्रधान विजय नेगी ने बताया कि क्षेत्र को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क 4 अगस्त से बंद पड़ी है। प्रशासन ने इसे खोलने की जहमत नहीं उठाई।
अब बादल फटने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दूरसंचार सेवा भी दुरुस्त नहीं है। उधर, कांगड़ा के भेडू महादेव में शुक्रवार को मंडी के संधोल के रहने वाले सौरभ शर्मा की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत हो गई।
युवक पालमपुर के कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह छह अन्य दोस्तों के साथ न्यूगल खड्ड में नहाते समय डूब गया।