फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cloudburst in Kullu: बाढ़ में सब कुछ बहा, खुले आसमान के नीचे जलाया चूल्हा

Wed, 26 Jul 2023 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

गड़सा में बादल फटने की घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं। प्रभावित परिवार के लोगों ने खुले आसमान के नीचे चूल्हा जलाया।
विज्ञापन
बाढ़ में मकान बहने के बाद खुले में खाना खाते प्रभावित परिवारों के बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुदरत जब अपना रौद्र रूप दिखाती है तो आशियाने तिनके की तरह बह जाते हैं और इंसान कुछ नहीं कर पाता। ऐसा ही कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार सुबह हुआ। बादल फटने से आई बाढ़ के बाद गड़सा खड्ड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। बहुगुणा के पास तीन मकान बह गए। दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पांच परिवारों के आंखों के सामने उनके आशियाने बह गए।

विज्ञापन


लेकिन वह कुछ नहीं कर सके। मंगलवार को प्रभावित परिवार के लोगों ने खुले आसमान के नीचे चूल्हा जलाया। हालात ऐसे थे कि अगर परिवार के लोग उस समय जान बचाकर नहीं भागते तो शायद जिंदा नहीं होते। मंगलवार सुबह पांच परिवारों के लोगों ने तबाही का भयंकर मंजर देखा। प्रभावित लियाकत अली ने कहा कि बाढ़ में उनका सब कुछ चला गया है। इसलिए उनकी मदद की जाए।

बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। बहरहाल गड़सा में बादल फटने की घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं। गड़सा पंचायत के प्रधान गंभीर चंद ने कहा कि बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें