राजबन में सर्च अभियान जारी ,अभी भी दो लोग हैं लापता
राजबन में लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन सोमवार को राजबन पहुंचे और सर्च अभियान को लीड किया। यहां अभी भी दो लोग लापता हैं। लापता हुए 10 लोगों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमों के 100 से अधिक जवान दिन-रात लापता लोगों को ढूंढने में लगे हैं। लापता लोगों को हादसे वाले स्थल से लेकर साथ बहती खड्ड में भी ढूंढा जा रहा है।