फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बादल फटा, कार बही, नेशनल हाईवे ठप

Thu, 08 Aug 2019 09:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किन्नौर जिले के पूह उपमंडल के मूरंग और कानम-लाबरंग नाले के बीच गुरुवार देर शाम दो बादल फटने से नालों में बाढ़ आ गई। इसमें दो दोगरियां(मकान) और एक कार बह गई है। कुछ लोगों के घरों में पानी और मलबा घुस गया है।

विज्ञापन


खेतों में फसल को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, हिंदुस्तान-तिब्बत नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि लोग सुरक्षित हैं।

डीसी किन्नौर गोपाल चंद बादल फटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह ही बचाव व राहत कार्यों के लिए टीमें मौके पर पहुंच जाएंगी। उधर, जिला प्रशासन ने अलर्ट भी घोषित कर दिया है। लोगों को सतलुज नदी किनारे न जाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें