फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कैथलीघाट-शिमला फोरलेन के दूसरे पैकेज के निर्माण कार्य का रास्ता साफ, 1956 करोड़ स्वीकृति

Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

कालका-शिमला फोरलेन  प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के दूसरे पैकेज में शकराला गांव से ढली जंक्शन निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस पर अब 1956.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
कालका-शिमला फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट कालका-शिमला फोरलेन का सपना जल्द सच होने वाला है। प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के दूसरे पैकेज में शकराला गांव से ढली जंक्शन निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस पर अब 1956.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले दूसरे पैकेज के लिए अनुमानित लागत 1996 करोड़ रुपये की थी। शुक्रवार देर शाम केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एनएच-5 के शकराल गांव से ढली खंड के फोरलेन निर्माण के लिए 1956.26 करोड़ बजट के साथ स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


दो साल के लंबे इंतजार के बाद अब जल्द फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू होगा। कैथलीघाट-शिमला के 27.5 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य दो चरणों में होगा। इस पर 3,716.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में कैथलीघाट से शकराला और दूसरे चरण का कार्य शकराला से ढली जंक्शन तक होगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पहले चरण के 17.4 किलोमीटर कार्य के टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। इसके टेंडर 20 अप्रैल को खुलेंगे। इस पर 1760 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब दूसरे चरण के निर्माण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृति के बाद फोरलेन निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें