सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी
- फोटो : svpcumandi.ac.in
हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में अब 11 में से 9 कोर्सों की कक्षाएं ही शुरू होंगी। दो विषयों में विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किए हैं। ऐसे में एमबीई और पब्लिक एड विषय के लिए कक्षाएं नहीं चलेंगी, अन्य सभी विषयों की कक्षाएं 22 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। दो बार हुई काउंसलिंग में इन विषयों के लिए नाममात्र विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया। कक्षाएं चलाने के लिए जरूरी संख्या न होने के कारण यह कोर्स फिलहाल शुरू नहीं हो सकेंगे।
विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आने वाली 22 अगस्त से अब 11 में से दो कोर्स को छोड़कर अन्य सभी कोर्स की कक्षाओं को शुरू कर दिया जाएगा। उधर, विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि इन दो विषयों के लिए बहुत कम आवेदन आने के चलते निर्णय लिया है कि इस बार यह कक्षाएं नहीं चलाई जाएंगी। विद्यार्थियों की ओर से इन विषयों में रुचि क्यों नहीं दिखाई गई है। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। दोनों कोर्स के लिए विवि की ओर से 30-30 सीटें आरक्षित की गई हैं। आवेदन बहुत कम मिले। संवाद
इन नौ विषयों में शुरू होंगी कक्षाएं
एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमए हिस्ट्री, एमबीए, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी और एमएसीसी एन्वारमेंटल साइंस, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री और एमसीए।