जब दुकान पर खड़ा एक अन्य व्यक्ति भीष्म देव लेख राम को छुड़ाने गया तो जगदीश कुमार ने उसके सिर पर भी पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद लेख राम को नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। घटनास्थल का निरीक्षण कर आरएफएसएल की टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई जगदीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय से तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में दोनों भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर झड़त होती रहती थी, लेकिन इस बार यह झड़प छोटे भाई की मौत का कारण बन गई। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।