फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक आपूर्ति निगम की दुकानों को किया जाएगा ऑनलाइन, बीओडी बैठक में फैसला

Tue, 16 Jul 2019 09:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से प्रदेश में चलाई जा रही उचित मूल्य की दवाई की दुकानों को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि इससे जरूरतमंद रोगियों और उनके सहायकों को सुविधा प्राप्त हो सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। हिमाचल में विभिन्न अस्पतालों व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के परिसरों में 29 उचित मूल्य की दवाई की दुकानें चलाई जा रही हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि निगम की ओर से स्थापित 67 गोदामों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और शेष चार अन्य गोदामों में कैमरे लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अनुबंध कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने का निर्णय

खाद्य आपूर्ति निगम में 31 मार्च, 2019 और 30 सितंबर, 2019 को तीन वर्ष की लगातार सेवाएं प्रदान करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा 30 सितंबर, 2018 को पांच वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने वाले दिहाड़ीदारों की सेवाएं भी नियमित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात खाद्य आपूर्ति निगम की बीओडी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में निगम के कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी रखने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। 

हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों की आशाओं के अनुरूप निगम में समर्पण की भावना से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

निगम के प्रबंध निदेशक बीसी बडालिया ने बैठक का संचालन किया। निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य भीम सेन, वीना ठाकुर, कैप्टन रमेश चंद अटवाल तथा भीमा राम ठाकुर भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें