फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

Thu, 27 Feb 2020 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अंब क्षेत्र के एक गांव में 25 साल के सिविल इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

विज्ञापन


युवक ने सिविल इंजीनियर का डिप्लोमा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक देर शाम गांव में सड़क पर बेसुध पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। 

परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक का उपचार किया। हालत में सुधार न होने के कारण युवक को ऊना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ऊना अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन इसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें