शिमला। राजधानी के स्कूलों में पढ़ने वाले 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना की दूसरी डोज कल से लगना शुरू होगी, जो दस फरवरी तक चलेगी। इनमें शहर के 45 स्कूलों के 10274 किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर टीकाकरण करेंगी। 5 फरवरी को सर्वाधिक 2238 किशोरों को वैक्सीन लगेगी।
यह रहेगा शेड्यूल
स्वास्थ्य विभाग एक फरवरी को हैप्पी मॉडल स्कूल संजौली, सेंट मेरी स्कूल चक्कर शिमला, किड्स च्वायस स्कूल चक्कर, पीएचसी हाईकोर्ट के तहत शैलेडे स्कूल, बीएसएन स्कूल चक्कर, जीएसएसएस टूटीकंडी, जीएसएसएस खलीनी, स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी, एचपीयू मॉडल स्कूल समरहिल में टीके लगाए जाएंगे। 2 फरवरी को जीएचएस चौड़ा मैदान, जीएसएसएस बालूगंज, जीएसएसएस फागली, जीएसएसएस समरहिल, 3 फरवरी को जीएसएसएस लक्कड़ बाजार, जीएसएसएस संजौली, जीएसएस ब्वॉयज लालपानी स्कूल में टीके लगेंगे। 4 फरवरी जीएचएस जाखू, जीएचएस अनाडेल, जीएचएस कैथू, जीएचएस कृष्णानगर, जीएचएस नवबहार, जीएचएस भराड़ी, 5 फरवरी को ऑकलैंड ब्वॉयज स्कूल, लॉरेट पब्लिक स्कूल, ऑकलैंड गर्ल्स स्कूल, चैप्सली स्कूल, ताराहॉल स्कूल, डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में वैक्सीनेशन होगी। इसके अलावा 7 फरवरी को जीएसएसएस छोटा शिमला , पोर्टमोर स्कूल, 8 फरवरी को तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला, बीसीएस स्कूल, सेंट एडवर्ड स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, पब्लिक स्कूल खलीनी, 9 फरवरी को हेल्थ सब सेंटर मलयाणा के तहत एसपीएम मॉडल स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, केवी जाखू, मोनाल पब्लिक स्कूल नॉर्थ ओक और 10 फरवरी को मोनाल स्कूल, चेल्सी स्कूल नवबहार, आर्य समाज स्कूल और हेल्थ सब सेंटर मलयाणा के तहत सेंट जेवियर स्कूल में किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा।