फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहरवासियों को नई लाइनों से मिलेंगे पानी के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को ज्यादा प्रेशर के साथ मिलेगा पानी
विज्ञापन

अब 17 मीटर ऊंचाई तक बिना टुल्लू पंप के पहुंचेगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बिछाई नई पेयजल लाइनों से अब शहरवासियों को पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे लोगों को पहले से ज्यादा प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति होगी। खास बात यह है कि अब 17 मीटर तक की ऊंचाई वाले भवनों में बिना टुल्लू पंप के प्रेशर के साथ लोगों को पानी मिलेगा।

इसके लिए पेयजल कंपनी ने शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्डाें में बिछाई वितरण लाइनों से कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर के ढली, मशोबरा के बाद अब जाखू, कच्चीघाटी, समरहिल समेत अन्य वार्डाें में नई पेयजल लाइनों से कनेक्शन देने की तैयारी है। अभी शिमला शहर में पुरानी लाइनों से ही पानी की आपूर्ति दी जा रही है। छोटे आकार की पाइपलाइनों से कई कनेक्शन जुड़े होने से भवन मालिकों को कम प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति हो रही है। बहुमंजिला भवनों की छतों पर लगी टंकियों तक पानी की आपूर्ति कम प्रेशर में पहुंच रही है। इससे लोगों की टंकियां फुल नहीं हो रही हैं जिससे पेयजल किल्लत हो रही है।
विज्ञापन

24 घंटे पेयजल योजना के तहत कंपनी ने पांच पैकेज का काम सुएज इंडिया कंपनी को दिया है। इस कंपनी ने कई वार्डाें में दो से चार इंच तक की नई लाइनें बिछा दी हैं। अब इनसे कनेक्शन देने का काम शुरू किया जा रहा है। बड़े आकार की पाइपलाइन से आपूर्ति होने से प्रेशर बढ़ेगा। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने मंगलवार को इस योजना पर कंपनी के अधिकारियों से रिपोर्ट ली। निर्देश दिए कि टैंक बनाने, नई लाइनें बिछाने के काम में तेजी लाई जाए। लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर सड़कों पर लाइनें बिछाने का काम जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन




हर लाइन से तय होगी कनेक्शनों की संख्या
पेयजल कंपनी के अनुसार अब हर पेयजल लाइन से कनेक्शनों की संख्या सीमित होगी। ढलान और पाइप के आकार के अनुसार कनेक्शनों की संख्या तय की जा रही है। पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों को अब नई लाइनों से प्रेशर के साथ पानी मिलेगा। इसके लिए नई लाइन से कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ढली के बाद अब बाकी इलाकों में भी कंपनी पानी की उपलब्धता के आधार पर 24 घंटे आपूर्ति देने पर विचार कर रही है। इसके अलावा जल्द ही नए मीटर लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें