फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कार्यालय के बाहर गरजे सीटू कार्यकर्ता

Tue, 17 Jun 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण मजदूरों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने और वेल्फेयर बोर्ड में इनके पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सीटू राज्य कमेटी ने श्रमायुक्त कार्यालय के बाद प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीटू कार्यकर्ता आयुक्त कार्यालय के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इनका कहना था कि विभाग भरोसा तो देता है लेकिन कोई ठोस नीति नहीं बनाता।

प्रदर्शन में सीटू राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा, निर्माण मजदूर फेडरेशन के राज्य उपाध्यक्ष बचन नेगी, जिला सचिव प्रेम चंदेल, रेहड़ी फड़ी यूनियन उपाध्यक्ष विनोद कुमार, निर्माण यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बलबीर कौशल, विश्व प्रताप, मंजू आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


सीटू ने विभाग पर आरोप लगाया है कि निर्माण मजदूरों को स्वास्थ्य बीमा में नहीं लाया जा रहा है। सालाना 30 हजार रुपये के मेडिकल लाभ से इन्हें वंचित रखा जा रहा है।

स्मार्ट कार्ड न बनने से इन्हें ये सुविधा नहीं मिल रही है। सीटू ने विभाग से मांग की है कि इस प्रक्रिया को जल्द ठीक किया जाए। कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें