फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result 2018: 12वीं में मयंका, 10वीं में मिष्ठी रहीं हिमाचल की टॉपर

Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के नतीजों में हिमाचल के विद्यार्थियों ने भी शानदान प्रदर्शन किया है। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को हाई स्कूल (आईसीएसई) एवं इंटरमीडिएट (आईएससी) के नतीजे घोषित कर दिए। 

विज्ञापन


हिमाचल के टॉप थ्री में सिर्फ लड़कियों ने ही जगह बनाई है। राजधानी शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल की मयंका चौहान ने बारहवीं जबकि धर्मशाला के सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मिष्ठी गुप्ता ने दसवीं कक्षा में प्रदेश भर में टॉप किया है। 

मयंका चौहान (कला संकाय) ने 97.50 फीसदी अंक लिए हैं। मयंका प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती है। वहीं, मिष्ठी गुप्ता ने 96.8 फीसदी अंक लिए हैं। हिंदी में 99 और इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। मिष्ठी गुप्ता डॉक्टर बनना चाहती हैं। 

विज्ञापन

दूसरे और तीसरे स्थान पर इनका कब्जा

परिणामों में दोनों कक्षाओं में धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा और ऊना की आठ लड़कियों ने टॉप थ्री में जगह बनाई है। बारहवीं में सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला की वंशिका ठाकुर (विज्ञान संकाय) और ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला की छात्रा रिनमावी फनाई

(कला संकाय) ने 97-97 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सेक्रेट हार्ट स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला की गुंजिता नेगी (विज्ञान संकाय) और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा कांगड़ा की मिलि मनकोटिया ने 96-96 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन

10वीं में दूसरा और तीसरा स्थान इन्होंने झटका

दसवीं में ऊना के माउंट कार्मल स्कूल की रितिका ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा जिला कांगड़ा की स्तुति वाधवा ने 96.4 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।

काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली के सचिव गैरी आर्थून ने स्टेट मेरिट जारी की है। परीक्षा परिणामों में शिमला के स्कूलों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें