फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE ICSE Results Out: आईएससी और आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में छाए राजधानी के मेधावी

Sun, 14 May 2023 09:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ऑकलैंड हाउस स्कूल ब्वॉयज में आईएससी के घोषित परिणामों में विज्ञान संकाय के कृष मेहता ने 91.25 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।
विज्ञापन
ICSE Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से रविवार को आईएससी और आईसीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। राजधानी शिमला के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऑकलैंड हाउस स्कूल का आईएससी बारहवीं का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। बारहवीं में यामिनी पाल ने विज्ञान संकाय में 98 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


वहीं प्रार्थना सचदेवा ने 95. 20 फीसदी अंक के साथ दूसरा और विदिशा जैन ने 92. 25 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय भूमिका सुमन ने 83. 25 फीसदी, मनकीरत कौर 81. 75 फीसदी, पुष्पांजली सूद ने 80. 50 फीसदी अंक अर्जित कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा कला संकाय में अनन्या सूद 97. 5 फीसदी अंक लेकर पहला, अनन्या सूद 96 फीसदी के साथ दूसरा और बर्तिका चौहान ने 95. 20 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। वहीं इसी संकाय में आंचल नेगी ने 95 फीसदी, वाराही ने 94. 25 फीसदी, नेहा ने 92. 75 फीसदी और मेधा श्रेयल कौशल ने 91. 25 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास की है। स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने सभी छात्राओं को परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


ऑकलैंड हाउस स्कूल ब्वॉयज में विज्ञान संकाय के कृष मेहता ने पाया पहला स्थान
ऑकलैंड हाउस स्कूल ब्वॉयज में आईएससी के घोषित परिणामों में विज्ञान संकाय के कृष मेहता ने 91.25 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। इसी संकाय में प्रणव चौहान ने 88.25 फीसदी के साथ दूसरा और सर्वप्रीत ने 83.25 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है। वहीं आर्यमन शिखावत ने 81 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है।

वाणिज्य संकाय में पृथ्वी बिस्टा ने 88.75 फीसदी, अद्धिम सूद 88.75 फीसदी और तनिष्क कुकरेजा ने 83.25 फीसदी अंक लेकर पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी संकाय में अश्विनी कपूर ने 83 फीसदी, पारस कंवर ने 82.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में शौर्य चौहान ने 80.50 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने छात्रों को बधाई दी।

बिशप कॉटन स्कूल में नौनिधा सिंह साहनी ने किया टॉप
बिशप कॉटन स्कूल में आईएससी के घोषित परीक्षा परिणामों में बारहवीं के नौनिधा सिंह साहनी ने विज्ञान संकाय में 97.8 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं इसी संकाय में दानिश कलोत्रा और प्रभाल प्रताप सिंह दोनों ने 95.5 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें