फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो शेयर किया तो होगी कार्रवाई, साइबर क्राइम विंग ने जारी किए निर्देश

Sat, 27 Jul 2019 08:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू में राजनेताओं के आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद सीआईडी की साइबर क्राइम विंग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग किसी भी सूरत में आपत्तिजनक व अश्लील वीडियो जाने अनजाने भी शेयर न करें।

विज्ञापन


एसपी साइबर क्राइम की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि शेयर करने वाले का यह कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293 व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम  की धारा 67, 67 बी के तहत दंडनीय अपराध है।

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि लोग सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ित व्यक्तियों के विचलित करने वाले वीडियो व तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि यह उनकी संवेदनहीनता व गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है जबकि दुर्घटना स्थल पर पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा व सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए। ऐसे में वीडियो बनाने के बजाय मानवता दर्शाते हुए लोगों की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें