फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: चंकी पांडे एसपी बन कुल्लू में करेंगे चिट्टे पर चोट, फिल्म की शूटिंग के लिए सेट तैयार

Mon, 19 May 2025 12:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

शूटिंग के लिए कुल्लू के रथ मैदान में बाकायदा पारंपरिक मेले का भव्य सेट लगाया जा रहा है। मुंबई से आए आर्ट डायरेक्टर अपनी टीम के साथ सेट लगाने के काम में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
चिट्टे पर चोट शूटिंग के लिए सेट तैयार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार चंकी पांडे दो दिन के लिए कुल्लू का एसपी बनकर कुल्लू में चिट्टे और चरस पर चोट करते नजर आएंगे। कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान में 21 और 22 मई से बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होगी। शूटिंग के लिए कुल्लू के रथ मैदान में बाकायदा पारंपरिक मेले का भव्य सेट लगाया जा रहा है। मुंबई से आए आर्ट डायरेक्टर अपनी टीम के साथ सेट लगाने के काम में जुट गए हैं। इस काम में स्थानीय कारीगरों की मदद भी ली जा रही है। इस फिल्म में चंकी के साथ पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विपुल विग कर रहे हैं जो फुकरे फ्रेंचाइजी के लेखक भी हैं।

विज्ञापन


फिल्म की कहानी 1989 के राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक आईपीएस अधिकारी पटनाायक एक शाही महल पर छापा मारता है। इस घटना के बाद उसे कुल्लू जैसे शांत शहर में स्थानांतरित कर दिया जाता है, जहां वह एक प्रतिष्ठित स्थानीय व्यक्ति दादा भाई की संदिग्ध गतिविधियों की जांच करता है। जांच के दौरान उसे चिट्टे और चरस के कई रहस्यमय और चौंकाने वाले तथ्य पता चलते हैं, जो युवा पीढ़ी को नशे में चित कर रहे हैं। फिल्म के स्थानीय कॉडिनेटर रमेश रंजनू ने बताया कि कुल्लू के बाद मनाली और कसोल में भी फिल्म शूट किए जाएंगे। फिल्म में स्थानीय कलाकार भी रहेंगे। हालांकि फिल्म के कुछ भाग कश्मीर में शूट होने थे लेकिन पहलगाम घटना के बाद ये सीन कसोल और लाहौल में बर्फ के बीच शूट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें