फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंडोर स्पर्धा में चियोग की छात्राओं ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती, कराटे, जूडो और कोराश
विज्ञापन

में जीते 15 पदक
कराटे प्रतियोगिता में सैजल और याशिका ने जीते रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने हाल ही में रामपुर में हुई अंडर-19 इंडोर छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्राओं ने कुश्ती, कराटे, जूडो और कोराश स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर 15 पदक जीते हैं। इनमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय ने कुश्ती की ट्रॉफी भी अपने नाम की। कुश्ती स्पर्धा में एंजल, अंशु और आराध्या ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं प्रियांशी और एंजल ने रजत पदक हासिल किए। कराटे प्रतियोगिता में सैजल और याशिका ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जूडो स्पर्धा में विद्यालय की पांच छात्राओं ने कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा कोराश प्रतियोगिता में अंजू ने रजत, नव्या और एंजल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप शर्मा और समस्त स्टाफ ने विजेता छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों पर खुशी जताई गई। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें