फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में स्थानीय युवाओं के जरिये चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ शिमला पुलिस को बड़ी सफलता, पंजाब से चिट्टा खरीदकर युवाओं को बांटता था चिड़गांव का विजेंद्र उर्फ छोटू
विज्ञापन

11 दिन में छह गिरफ्तार, दो पंजाब के बड़े तस्कर भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्थानीय युवाओं के जरिये जिला शिमला के ग्रामीण इलाकों में चिट्टे का कारोबार चल रहा रहे पंजाब के एक बड़े गिरोह का शिमला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 11 दिन के भीतर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार जिला शिमला के तो दो पंजाब के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दो फरवरी को रोहड़ू के मेंहदली पुल के पास दो युवकों से 83 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी युवक जश्नदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह मूलत: पंजाब के रहने वाले है। यही पंजाब से चिट्टा लाकर जिला शिमला में इसका कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। दोनों आरोपियों के डिजिटल साक्ष्य और बैंक खाते खंगालने के बाद पता चला कि नशे के इस कारोबार में कई और लोग भी शामिल हैं। इनमें स्थानीय युवाओं की संलिप्तता सामने आई। 10 फरवरी को रोहड़ू पुलिस ने इस कड़ी में तीन और युवकों 24 वर्षीय आशीष चौहान, 31 वर्षीय नवीन शेट्टा, 39 वर्षीय दीवान चंद को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों युवक चिड़गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार तीनों से पूछताछ और जांच के बाद पता चला कि चिड़गांव के सुंदा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय विजेंद्र मेहता उर्फ छोटू इस क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी कर रहा है। विजेंद्र ही पंजाब निवासी जश्नदीप सिंह से चिट्टा खरीदता है और चिढ़गांव, रोहड़ू में इसकी सप्लाई करता है। इसने एक फरवरी को भी जश्नदीप से 37 ग्राम चिट्ट खरीदा था। विजेंद्र स्थानीय युवाओं को नशे के जाल में फंसा रहा था।
विज्ञापन




नेपाल भाग गया था विजेंद्र, वहीं जाकर दबोचा
एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि इस मामले में विजेंद्र के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। आरोपी विजेंद्र शिमला से गायब हो गया। यह नेपाल में जाकर छिप गया था। 13 फरवरी को रोहड़ू पुलिस की टीम ने उत्तराखंड और नेपाल पुलिस के साथ मिलकर 48 घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी विजेंद्र को नेपाल सीमा के बनवासा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




आरोपी पर पहले से चिट्टा तस्करी के तीन केस
पुलिस के अनुसार आरोपी विजेंद्र पर पहले से चिट्टा तस्करी के तीन केस चल रहे हैं। इनमें दो केस चिड़गांव थाना में दर्ज हैं। एक मुकदमा रोहड़ू थाना में पंजीकृत है। अब तक चिट्टे की तस्करी में छह लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस की जांच जारी है। पता किया जा रहा है कि जिले में और कितने लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं। मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाब के दोनों युवक कहां से चिट्टा ला रहे थे, इनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है, इसके लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें