भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप फिरोजपुर से 252 ग्राम चिट्टा रोहड़ू लेकर आ रहे हैं फिरोजपुर पंजाब के तीन युवकों को परहट पुल सरस्वतीनगर जुब्बल में थाना जुब्बल की टीम ने किया गिरफ़्तार।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप फिरोजपुर से 252 ग्राम चिट्टा रोहड़ू लेकर आ रहे हैं फिरोजपुर पंजाब के तीन युवकों को परहट पुल सरस्वतीनगर जुब्बल में थाना जुब्बल की टीम ने किया गिरफ़्तार। पुलिस थाना जुब्बल में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपियों के नाम इस प्रकार है-
राज कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी मोहन-के-हितहर तह॰ गुरु हरसाई जिला. फ़िरोज़पुर पंजाब उम्र 38 साल
जगदीश पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहन-के-हिठार तह. गुरु हरसाई जिला. फ़िरोज़पुर पंजाब, उम्र 32 वर्ष
जतिंदर पुत्र शेर चंद निवासी मोहन-के-हिथर तहसील गुरु हरसाई जिला। फ़िरोज़पुर पंजाब उम्र 32 साल
पूछताछ पर पाया गया कि ये लोग रोहडू निवासी कपिल राजटा को ये खेप देने जा रहे थे।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपल राजटा को लंबा खाटल में बने उसके स्विमिंग पूल व रिजॉर्ट के नज़दीक 4.26 लाख कैश व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ़्तार किया।
छानबीन से यह पाया गया कि उपरोक्त रोहडू निवासी कपिल राजटा, पंजाब व रोहडू- चड़गाँव क्षेत्र के कुछ गुर्गों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चिट्टा बेचने का काला व्यापार कर रहा था। इससे पहले भी गिरफ़्तार किए गए उपरोक्त पंजाब निवासी युवक कपिल राजटा के लिए चिट्टे की खेप लेकर रोहडू आए थे। मामले की गहन जाँच कर अभी कुछ और गिरफ्तारियों होनी है ।