फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: होली मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर में शुरू हुए राष्ट्र स्तरीय होली मेले में इस बार महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्वयं सहायता समूहों की ओर से मोटे अनाज के बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसकी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में समूहों की ओर से अचार, चटनी, मुरब्बा के साथ सेहत के लिए लाभकारी मोटे अनाज से तैयार रागी के लड्डू, बाजरे की खिचड़ी, कोदरे की चाय, कोदरे के सिड्डू और नागा जौ के सिड्डू सहित अन्य उत्पाद बेचे जा रहे हैं। मेले में इस बार सबसे अधिक भीड़ महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर लग रही है।
विज्ञापन


स्टॉल लगाने वाली महिला अनीता ठाकुर, नीलम, सुमन, कुसुम लता आदि ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय मेले में महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए पहली बार

कनोपी (टेंट) दी गई है। जिससे उत्पादों को बेचने में काफी सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पाद आधुनिकता के इस दौर में धीरे-धीरे गांव से लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में प्राचीन पद्धति को बचाने के लिए उत्पादों को बेचने का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूक किया जा सके। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का जहां मौका मिल रहा है, वहीं उनकी आजीविका का भी एक साधन बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें