फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एशियन डायनामाइट ने क्रिकेट और रस्साकशी में चिढ़गांव की महिलाएं चैंपियन

Sun, 19 Feb 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
शिमला के चमियाना पंचायत में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन गया विजेताओं को पुरस्कार वितरित प
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के साथ सटे चमियाना क्षेत्र में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान एशियन डायनामाइट ने क्रिकेट और रस्साकशी में चिढ़गांव की महिलाएं ने विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुए फाइनल मुकाबला एशियन डायनामाइट और फ्रेंड्स इलेवन के बीच खेला गया। एशियन डायनामाइट टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 134 बनाए। वहीं फ्रेंड्स इलेवन महज 8 ओवरों में 113 रन ही बना पाई। एशियन डायनामाइट की ओर सर्वाधिक रन अजय ने 65 और हनी ठाकुर ने 60 रन बनाए। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता एशियन डायनामाइट टीम को 1 लाख रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की राशि दी गई।
रस्साकस्सी प्रतियोगिता में चमियाना, शुराला नर्सिंग कॉलेज, चिड़गांव के खरशाली और कोटी भरांडी की छह महिला टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में चिड़गांव के खरशाली गांव की महिलाएं विजेता बनीं। वहीं उपविजेता कोटी भरांडी की टीम रही। विजेता टीम को 11,000 और उपविजेता टीम को 5,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

युवक मंडल चमियाना की ओर से मंत्री अनिरुद्ध सिंह के लिए अभिनंदन समारोह करवाया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की। मंत्री ने कहा कि पेयजल योजनाओं के लिए 88 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा यह भी कहा कि क्षेत्र के लिए दो सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनेंगी। वहीं पटवार सर्किल भी खोला जाएगा। इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में योग्यता के अनुसार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि आनन-फानन में अस्पताल खोल दिया गया, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं। उन्होंने युवक मंडल द्वारा करवाई गई इस खेल प्रतियोगिता की सराहना की। कहा कि इससे युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और नशे से दूर रहेंगे। वहीं युवक मंडल को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की और यह भी कहा कि यहां पर महिला मंडल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें