सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डेरे की तलाशी ली। इस दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक संदूक से करीब 267 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले में पुलिस ने अर्जुन (30) निवासी रोल्पा, नेपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उक्त बगीचे में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। पुलिस थाना चिड़गांव में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।