फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों और जरूरतमंदों को खाना देगा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास

Fri, 21 May 2021 11:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)

सार

मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने यह पहल राहत स्कीम के जरिये शुरू की है। जिसमें मंदिर न्यास की तरफ से ऐसे जरूरतमंदों को, जिनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है या कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति खुद खाना नहीं बना सकता।
विज्ञापन
डीसी ऊना राघव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में कोरोना माहमारी के इस संकट काल में मंदिर ट्रस्ट भी लोगों की मदद को आगे आया है। डीसी ऊना राघव शर्मा और एसडीएम अंब मनेश यादव के प्रयासों के बाद मंदिर ट्रस्ट अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों और जरूरतमंदों को उनके घर तक पका हुआ पैक खाना पहुंचाएगा।  मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने यह पहल राहत स्कीम के जरिये शुरू की है। जिसमें मंदिर न्यास की तरफ से ऐसे जरूरतमंदों को, जिनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है या कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति खुद खाना नहीं बना सकता।

विज्ञापन


इसके अलावा कोई जरूरतमंद व्यक्ति, जिसके पास न तो रोजगार है और न ही खाने को राशन है ऐसे लोगों को मंदिर न्यास के अधिकारी सुबह, दोपहर और शाम का खाना पैक कर उन तक पहुंचाएंगे, लेकिन ऐसे लोगों को एक दिन पहले नोडल अफसर एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी आशीष शर्मा को जानकारी देनी होगी। एसडीएम अंब मनेश यादव ने बताया कि इसके अलावा जरूरतमंद लोग खाने को लेकर आशा वर्कर, सेक्रेटरी, पटवारी, पंचायत प्रतिनिधियों को भी जानकारी दे सकते हैं।

इसके बाद अगले दिन से उस व्यक्ति को खाना देना शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि खाना बांटने के लिए दो गाड़ियां मंदिर न्यास की तरफ से लगाई जाएंगी, इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। मनेश यादव ने जानकारी दी कि पहले फेस में भरवाईं के साथ लगती दस पंचायतों को यह सुविधा मिलेगी। तीन चार दिन बाद पूरे अंब उपमंडल की पंचायतों में प्रशासन की तरफ से ट्रस्ट की ओर से पैक खाना देना शुरू कर दिया जाएगा। गौर हो कि अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उधर प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव कालिया, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव पादा, पूर्व मंदिर ट्रस्टी निरंजन कालिया, छपरोह की प्रधान और मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया, गंगोट की प्रधान और मंदिर ट्रस्टी ऐश्वर्या शर्मा ने इस निर्णय पर उपायुक्त ऊना और एसडीएम अंब का आभार जताया है। एसडीएम मनेश यादव ने बताया कि खाने की जरूरत के लिए लोग एक दिन पहले नोडल अफसर आशीष शर्मा के मोबाइल नंबर 9418075641 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित व जरूरतमंद लोगों को सोमवार से पका हुआ खाना देना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें