फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बच्चों को हरित दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित हरित दिवाली विषय पर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व अधिक
विज्ञापन
कन्या पाठशाला घुमारवीं में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर की ओर से हरित दिवाली विषय पर जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) घुमारवीं में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक पर्यावरण अधिकारी पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित, पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने और पटाखों के स्वास्थ्य व पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली से प्रदेश का मानचित्र और दीपक प्रदर्शित किया। इसके साथ ही रैली आयोजित कर पटाखों का प्रयोग न करने और हरित दिवाली मनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने, पटाखों से परहेज करने, पर्यावरण हितैषी सजावट व उपहार अपनाने और प्लास्टिक कचरे को कम करने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि हरित पटाखों का प्रयोग केवल रात 8 बजे से 10 बजे तक ही किया जा सकता है।
विज्ञापन

अंत में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विद्यार्थियों से दिवाली को पर्यावरण अनुकूल और जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से मनाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर से अंशुल कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें