फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस विशेष: स्कूल में ईमानदारी का पाठ पढ़ रहीं चंबा की छात्राएं

Thu, 14 Nov 2019 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा जिले के आदर्श कन्या स्कूल में शिक्षक ने ‘ईमानदारी स्टोर’ खोल कर अनोखी पहल की है। इस स्टोर से छात्राएं जरूरत का सामान स्वयं लेकर गल्ले में इसका भुगतान करतीं हैं। यहां पर सामान के पैसे लेने के लिए कोई भी तैनात नहीं हैं। छात्राएं अपनी जरूरत के हिसाब से सामान लेकर साथ रखे बॉक्स में कीमत अनुसार पैसे रख देती हैं। इतना ही नहीं पैसों के लिए बनाए गए बॉक्स में ताला तक नहीं लगाया गया है। इसका मकसद छात्राओं से छुट्टे पैसों का हिसाब-किताब स्वयं करवाना है। 

विज्ञापन


इस तरह खरीदारी कर छात्राएं खुद ही जमा-घटाव का ज्ञान भी अर्जित कर रही हैं। साथ ही ईमानदारी का पाठ भी पढ़ रहीं हैं। इस स्टोर में छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी वस्तुएं कॉपी, पेन, पेंसिल, गोंद, फाइल कवर, कला विषय के लिए रंग, शीट्स, लड़कियों के लिए सेनेटरी नेपकिन इत्यादि पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी वस्तुएं रखी गई हैं। इस स्टोर का संचालन स्वयं छात्राएं ही करती हैं। आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के शारीरिक शिक्षक मोहम्मद शेख की पहल से यह सब संभव हो पाया है। स्टोर से छात्राएं बिना किसी से पूछे अपनी जरूरत की चीजें लेतीं हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक मोहम्मद आजम शेख ने बताया कि इस स्टोर का मकसद छात्राओं में ईमानदारी की भावना का विकास करना है। साथ ही उन्हें जागरूक करना तथा बेहतर प्रबंधन सीखाना है। सुबह स्टोर का सामान गिनना, उसे लगाना, कम हुए सामान की सूची बनाना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम वर्मा का इस पाठशाला को आरंभ करवाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

गरीब बच्चों से नहीं लिया जाता कोई पैसा : आजम
शारीरिक शिक्षक आजम शेख के मुताबिक ईमानदारी की पाठशाला में गरीब बच्चों से सामान के बदले कोई पैसा नहीं लिया जाता है। उन्हें पढ़ाई के लिए सामान निशुल्क दिया जाता है। जिसकी कीमत वह स्वयं चुकता करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें