फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल टुटू के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिक समारोह में बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पंजाबी गीत पर किया डांस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिशु शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के वीरवार को आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। नर्सरी और केजी के बच्चों ने अंग्रेजी गीत वेलकम-वेलकम पर प्रस्तुति दी। प्रथम और द्वितीय कक्षा के बच्चों ने कश्मीरी गीत रिंद पाश माल पर नृत्य किया। तीसरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल चले हम और ऑल इज वेल गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन


छठी कक्षा के बच्चों ने राजस्थानी गीत रंगीलो म्हारा डोलना पर लोकनृत्य किया। सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पंजाबी गीत तू कूड़ी पंजाबन पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। आठवीं कक्षा के छात्रों ने अंग्रेजी नाटक प्ले बाॅय किंग लियर का मंचन किया। नौवीं कक्षा के आर्यन ने गिटार पर गीत की प्रस्तुति दी। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों ने हिमाचली नाटी शोभला म्हारे देशों रा ताज पर लोक नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपिका सूद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भूगोल, गणित, विज्ञान और कला विषयों पर तैयार किए गए मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे मुख्य अतिथियों ने सराहा। समारोह में टुटू की काउंसलर मोनिका भारद्वाज, रोजी शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, ललित शर्मा, देवेंद्र चौधरी, दिनेश मित्तल, संगीत भरमौरिया, राजेंद्र अग्रवाल, नरेश, मिस्टर जैन और संजय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किरण बावा और बिंदु कालिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें