फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को सड़क पर मिली दर्दनाक मौत

Mon, 09 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सोलन बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खरूणी गांव के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक प्रवासी कामगार प्रभू बैथक का बेटा था।
विज्ञापन


बिहार के चंपारन जिले के भोपटपुर कसवा निवासी प्रभू बैथक अपने परिवार के साथ खरूणी में रह रहा था। इनका चार वर्षीय बेटा भी वहीं साथ में झुग्गी में रहता था।

दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने परिजनों के पास झुग्गी में जा रहा था कि अज्ञात वाहन चालक ने उसके ऊपर टायर चढ़ा दिया। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रभु बैथक का यह सबसे छोटा बेटा था।

पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही वाहन चालकों को दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें