फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगी बेबी केयर किट, मंत्री ने की घोषणा

Sun, 10 Jun 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार अब नवजात शिशुओं को बेबी केयर किट प्रदान करेगी। अगले माह से जन्म लेने वाले बच्चों को हिमाचल सरकार कपड़े, साबुन, तेल, क्रीम और लोशन का बेबी केयर किट मुफ्त देने जा रही है। 

विज्ञापन


जुलाई में प्रदेश में लांच हो रही ‘मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना’ के तहत जच्चा-बच्चा को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

शनिवार को सुंदरनगर के रोहांडा में एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने इसकी घोषणा की।  इस योजना का प्रदेश में हर साल पैदा होने वाले करीब 65 हजार बच्चों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

गरीबों के  लिए मुख्यमंत्री राहत कोष बनाया जा रहा

स्वास्थ्य मंत्री परमार ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में न आने वाले गरीबों के  लिए मुख्यमंत्री राहत कोष बनाया जा रहा है। इसमें मरीज के उपचार का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 200 उप स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड कर हेल्थ वेलनेस सेंटर में तब्दील होंगे। इसमें केंद्र सरकार की मदद ली जाएगी। यहां मेल-फीमेल हेल्थ वर्कर्स के अलावा एक बीएससी नर्स तैनात होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में एक हजार स्टाफ नर्सों के पद भरने को सहमति प्रदान कर दी है। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर के माध्यम से भी एक हजार पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

अव्यवस्था पूर्व कांग्रेस सरकार की देन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी महज पांच माह में नहीं उपजी है। यह भाजपा सरकार को पूर्व कांग्रेस सरकार से विरासत में मिली है।

हालांकि सरकार ने पांच माह में 262 चिकित्सकों को नियुक्ति दे दी है, जबकि 300 चिकित्सकों को हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से स्थायी नियुक्तियां देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें