फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित बच्चे को नहीं मिली 108 एंबुलेंस

Wed, 27 Feb 2019 02:52 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आईजीएमसी में दाखिल ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को पांच घंटों तक एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाई। एंबुलेंस सेवा न मिल पाने के कारण बच्चे और अभिभावकों को अस्पताल में ही एंबुलेंस के आने का इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन


 जिला मंडी के चैल चौक के रहने वाले नौ साल के मोहित को सुंदरनगर अस्पताल से बुखार अधिक होने के बाद 22 फरवरी को आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद बच्चे को बाल रोग वार्ड में दाखिल किया गया।

इस बीच बच्चे के कई टेस्ट किए गए। मंगलवार को पूरी रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को पीजीआई रेफर करने की बात परिजनों से कही। वहीं दोपहर दो बजे के करीब जब परिजन अमर चंद ने 108 को कॉल किया तो उन्होंने चार घंटे बाद एंबुलेंस सेवा मिलने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं चार घंटे बीतने के बाद जब दोबारा कॉल किया गया तो कहा गया कि पौने घंटे में एंबुलेंस मिल जाएगी। लेकिन रात सवा सात बजे तक एंबुलेंस मरीज को नहीं मिल पाई। परिजन अमर चंद ने बताया कि वह गरीब है।

पैसा न होने के कारण वह निजी गाड़ी से मरीज को पीजीआई नहीं ले जा पा रहे है। मजबूरन उन्हें एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि 108 एंबुलेंस की सेवा बेहतर न होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है।

उधर इस मामले पर जब 108,102 के प्रोग्राम मैनेजर आकाशदीप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एंबुलेंस मुहैया करवाई जा चुकी है। लेकिन परिजनों ने कहा कि उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल पाई है। इससे सवाल उठ रहा है कि ेआखिर यह कंपनी सेवाएं देने से अपना पल्ला झाड़ रही है या फिर मामला कुछ और ही है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें