फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक प्रारंभिक कोहली ने किया सम्मानित, प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में रोहड़ू के तविश और प्रत्यूष बने विजेता
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी वर्ग में विहान जिंटा और प्रज्जवल जीते
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस (सम्मेलन) में 329 बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की मॉडल स्पर्धा के सीनियर वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे। अन्य स्पर्धाओं में प्रथम रहने वाले कांगड़ा जिले के देहरा में आयोजित स्पर्धा में भाग लेंगे। साइंस कांग्रेस के वीरवार को हुए समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा कार्यालय समग्र शिक्षा और हिमकास्ट के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में रोहड़ू ग्लोरी स्कूल के तविश शर्मा और प्रत्यूष ने पहला, चैड़ी की निकिता और आरती ने दूसरा और चौपाल के अरनव तथा सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में चौपाल के विहान जिंटा, प्रज्जवल चौहान ने पहला, आईवीवाई स्कूल भट्ठाकुफर की अनवी अत्री और प्रांजल गुप्ता ने दूसरा, कोटखाई शैरील और पुनीत ने तीसरा स्थान स्थान पाया। इस मौके पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला महेंद्र चंद पिरटा, छोटा शिमला स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन पटियाल और डॉ. अश्वनी सहित जिला विज्ञान पर्यवेक्षक पंकज शर्मा मौजूद रहे।

मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में सूर्यवंश प्रथम
मैथेमेटिक्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में डीएवी चौपाल स्कूल के सूर्यवंश ने पहला, रोहड़ू की अवनी घेषटा ने दूसरा, नीरथ के अनुराग ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के आदित्वक मोक्टा ने पहला, आईवीवाई भट्ठाकुफर के आरव ठाकुर ने दूसरा और झाकड़ी की अनन्या नेगी ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रामपुर के सूर्यांश प्रथम, सेंट एडवर्ड के करुणेश धोल्टा ने दूसरा और छोटा शिमला स्कूल के परीक्षित वर्मा ने तीसरा स्थान पाया।

इनोवेटिव साइंस मॉडल में मन्नत और विक्रांत अव्वल
इनोवेटिव साइंस मॉडल की जूनियर वर्ग की स्पर्धा में रामपुर के मन्नत भूषण ने पहला, रोहड़ू की आस्था ने दूसरा, धरेज के अराध्य ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में टिकरी नेवल के विक्रांत शर्मा ने पहला, छोटा शिमला के दिव्यांश डोगरा ने दूसरा और रोहड़ू की पुष्पा साहू ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


साइंस स्किट में पोर्टमोर स्कूल प्रथम
साइंस स्किट में कन्या स्कूल पोर्टमोर ने पहला, छोटा शिमला ने दूसरा और ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल ठियोग ने तीसरा स्थान पाया। निबंधन लेखन स्पर्धा में दत्तनगर के स्वास्ति शर्मा ने पहला, रोहड़ू के स्मायरा शर्मा ने दूसरा और क्वार की स्नेहा ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन प्रतियोगिता में डीएवी दत्तनगर की रिधिमा नेगी ने पहला, डीएवी कुमारसैन के अजयता कश्यप ने दूसरा और रोहड़ू की रमनप्रीत ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें