फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ना चाहती थी मासूम, चाचा-चाची ने जबरन 12 साल की उम्र में करवा दी शादी

Thu, 16 Mar 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिला की जडेरा पंचायत में 15 वर्षीय लड़की की शादी को रोकने के मामले में नया खुलासा हुआ है। लड़की की शादी तीन साल पहले ही हो चुकी है। जब लड़की सिर्फ 12 साल की थी तो उसकी शादी 16 साल के लड़के साथ कर दी गई।
विज्ञापन


अब होली के मौके पर वर पक्ष लड़की को अपने घर ले जाने की रस्म अदा कर रहा था। इस बीच इसकी भनक चाइल्ड लाइन को लग गई और सारा मामला खुलकर सामने आ गया। अब लड़की इस रिश्ते से छुटकारा पाना चाहती है।

बुधवार को चंबा पहुंची लड़की ने उपायुक्त के समक्ष बयान दिए हैं। जिसमें उसने बताया कि जब वह महज 12 साल की थी तो उसकी शादी कर दी गई। यह रिश्ता उसके चाचा-चाची ने मिलकर करवाया था। वह पढ़ना चाहती थी मगर जबरन उसकी शादी करवा दी गई।
विज्ञापन


लड़की के अनुसार उसके पिता सीधे-सादे हैं जबकि मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। शादी के बाद से चाचा-चाची लड़की को रोजाना ससुराल भेजने के नाम पर परेशान कर रहे थे। लड़की के अनुसार दोनों उस पर दबाव बनाते और डराते-धमकाते थे।
विज्ञापन

मासूम बोली, छोटी बहन 11 साल की, होने वाली है शादी

लड़की ने उपायुक्त को बताया कि वह किसी भी सूरत में अपने ससुराल नहीं जाना चाहती है। जब वह 18 साल की हो जाएगी तो भी अपने ससुराल नहीं जाएगी। बल्कि उसे पढ़ाई करनी है और वह नाम कमाना चाहती है।

पीड़ित लड़की ने मुस्लिम समाज में कम उम्र की बच्चियों की शादी रूकवाने की भी मांग उपायुक्त से की। साथ उपायुक्त से यह भी गुहार लगाई है कि ऐसे काजियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो कम उम्र की लड़कियों की शादी करवा रहे हैं। 

छोटी बहन की सगाई हुई : पीड़ित
उपायुक्त से मिलने पहुंची नाबालिग ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन जिसकी उम्र अभी महज 11 साल है का भी रिश्ता को चुका है। उसकी कभी भी शादी हो सकती है। पीड़ित ने उपायुक्त से उसकी बहन को भी इस चंगुल से निकालने का आह्वान किया।

मामले में उचित कार्रवाई होगी : उपायुक्त
उधर, उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने लड़की का पक्ष जानने के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और इसमें आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

दोनों की पढ़ाई का प्रबंध करेंगे : चाइल्ड लाइन 
वहीं, चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों लड़कियों को जनजातीय हॉस्टल में रखने का प्रबंध किया जा रहा है। दोनों की आगे की पढ़ाई चलती रहे। दूसरी लड़की ने पांचवीं पास की है जबकि पीड़ित आगे पढ़ना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें