फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते वक्त पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, पीजीआई रेफर

Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव रामपुर में डेढ़ वर्षीय मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। बच्चे को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी बुधवार देर शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम अपने घर में खेल रहा था कि अचानक पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। परिजनों ने तुरंत पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने मासूम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है, लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें