फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में खेल रहे मासूम को मिली मौत

Mon, 29 Dec 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिला जवाली के पनालथ (हरसर) गांव में रविवार सांय एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। छात्र की पहचान अमित कुमार (7) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह दूसरी कक्षा का छात्र था। अपनी मां अनू देवी के साथ पनालथ में अपने नाना चूहड़ सिंह के पास ही रहता था। रविवार शाम को अमित घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक एक लकड़ी का ठेला उस पर गिर गया।

इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अमित की मां अनू देवी किसी पारिवारिक झगड़े के चलते अपने बेटे के साथ मायके (पनालथ) में ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इकलौते बेटे अमित की मौत के बाद उसका बुरा हाल है। पंचायत प्रधान सरोज देवी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें