फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी छुट्टी पर जाएंगे सीएस, सीएम कार्यालय से मांगी छुट्टी

Thu, 09 Aug 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव विनीत चौधरी लंबी छुट्टी पर जाएंगे। इसके लिए वीजा लेने की प्रक्रिया के तहत उन्होंने सीएम कार्यालय को छुट्टियों की मंजूरी के लिए आवेदन भेजा है। विनीत चौधरी ने बुधवार को पीटरहॉफ में कहा कि वह लंबी छुट्टी पर जाना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्हें वीजा लेना है। वीजा लेने की प्रक्रिया के तहत ही उन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव ने छुट्टी का यह आवेदन मां की देखभाल का कारण बताते हुए किया है। उन्हें इसके लिए विदेश जाना होगा, क्योंकि उनकी मां विदेश में बताई जा रही हैं। इसी वजह से उन्हें वीजा भी लेना है।

छुट्टियों के इस आवेदन में उन्होंने इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि उन्हें कब से कब तक छुट्टी लेनी है। यह विशेष है कि विनीत चौधरी सितंबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इससे पहले ही वह विदेश जाना चाहते हैं। इस बीच देखना यह होगा कि सरकार मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार किसे देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाना चाहते हैं एसीएस तरुण कपूर

अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए सरकार को आवेदन किया है। कार्मिक विभाग ने फाइल मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दी है। यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में है। अब सीएम जयराम ठाकुर को इस मामले में फैसला लेना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर 1987 बैच के हैं। इससे पहले भी वह प्रतिनियुक्ति पर थे। हिमाचल में आए हुए इन्हें करीब दो साल हुए हैं। हिमाचल में आईएएस अधिकारियों की कमी चल रही है। वर्तमान समय में हिमाचल से 30 के करीब अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

हालांकि, प्रदेश सरकार ने कई बार केंद्र सरकार को प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों को वापस भेजने को कहा है, लेकिन तीन-चार अफसरों ने हिमाचल आने की इच्छा जताई है जबकि अन्य अफसर हिमाचल आने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में हिमाचल में अफसरों की कमी खल रही है। वह भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव पद के लिए एंपैनल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें