फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chief Secretary Conference In Dharamsala: धर्मशाला में अब तीन दिन तक चलेगा राष्ट्रीय सम्मेलन

Mon, 13 Jun 2022 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

जिला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन 15 जून को शुरू होगा और 17 जून को इसका समापन होगा। सम्मेलन के लिए मुख्य सचिव 14 जून तक धर्मशाला पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन धर्मशाला में दो के बजाय अब तीन दिन तक चलेगा। 15 से 17 जून तक इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पहले 16 और 17 जून को ही इसका आयोजन होना था। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वह 16 जून को सुबह 10 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे।  

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इंडोर प्रैक्टिस एरिया को पंडाल का रूप दिया गया है। मंच पर आठ लोग बैठेंगे जबकि पंडाल में 156 कुर्सियां लगाई जाएंगी। छोटी-बड़ी करीब 12 एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। 

जिला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन 15 जून को शुरू होगा और 17 जून को इसका समापन होगा। सम्मेलन के लिए मुख्य सचिव 14 जून तक धर्मशाला पहुंच जाएंगे। मंच के सामने दोनों तरफ तीन-तीन कतारों में 156 कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें