फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: डॉक्टर से 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पीसीबी अधिकारी

Thu, 31 Mar 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना

सार

अधिकारी ने ऊना के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से अस्पताल में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना के लिए आवश्यक सहमति पत्र  जारी करने के लिए 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से 35 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी को परवाणू में रंगे हाथ दबोचा है। उक्त अधिकारी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए सहमति पत्र के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी विजिलेंस ऊना अनिल मेहता ने बताया कि ऊना के एक निजी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया। इसके लिए हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आवश्यक सहमति पत्र की जरूरत थी।

विज्ञापन


प्लांट के लिए फीस व अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई थीं, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सेंट्रल लैब परवाणू सोलन के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी तेज बहादुर सिंह निवासी उत्तराखंड ने सहमति पत्र के लिए 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी। डॉक्टर ने विजिलेंस को शिकायत की। विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया, जिसमें उक्त अधिकारी फंस गया और उसे कार्यालय में ही रंगे हाथ रिश्वत के रुपये लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें