फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराशाजनक रहा मुख्यमंत्री का कोटी प्रवास : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइंस विषय है नहीं बीएड की कर गए घोषणा
विज्ञापन

बोले, पूर्व सरकार के समय खोले पटवार सर्किल को कर दिया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर और किसान मोर्चा के राज्य प्रवक्ता जितेंद्र भोटका ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के कोटी प्रवास को निराशाजनक करार दिया है।

उन्होंने कहा कि सीएम ने राजकीय डिग्री कॉलेज चायल कोटी में साइंस विषय शुरू करने की घोषणा नहीं की है जिससे लोग मायूस हैं। जुन्गा क्षेत्र के बच्चों को नॉन मेडिकल और मेडिकल की पढ़ाई के लिए सोलन और शिमला जाना पड़ता है। इसलिए कॉलेज में बीएड कोर्स शुरू करने से कोई लाभ होने वाला नहीं है। प्रदेश के बीएड कॉलेजों सीटें खाली चल रही है। सतलाई में पूर्व सरकार ने पटवार सर्किल खोला था जिसे सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया था। अब इस पटवार सर्किल का श्रेय लेने के लिए सीएम ने कोटी में फिर से पटवार घर खोलने की घोषणा कर लोगों के साथ मजाक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन-पीरन ठूंड बस दो सालों से बंद पड़ी है जिससे पीरन और सतलाई के लोग परेशान हैं। डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने बजट उपलब्ध करवाया था। जुन्गा क्षेत्र की दस पंचायतों के लिए पूर्व सरकार ने 25 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत की है। अब पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का श्रेय स्थानीय विधायक ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों की मांग पर कोटी, बल्देयां में उपतहसीलें, सतोग और सतलाई में पटवार सर्किल तथा पीरन में पशु औषधालय खोला था। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही इन्हें बंद कर दिया। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के 24 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में से केवल चार में साइंस विषय की कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें