फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एम्स से 22 फरवरी को मिलेगी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छुट्टी

Mon, 21 Feb 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स नई दिल्ली में भर्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें शीघ्र ही एम्स से छुट्टी मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद एम्स नई दिल्ली से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंगलवार को छुट्टी मिलेगी। वह हरियाणा सरकार के एयरक्राफ्ट से दिल्ली से चंडीगढ़ तक आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से अनाडेल शिमला आएंगे। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स नई दिल्ली में भर्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें शीघ्र ही एम्स से छुट्टी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को मंगलवार सुबह छुट्टी मिलेगी। सीएम जयराम ठाकुर हरियाणा सरकार के फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट से दो बजे नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए लौटेंगे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वह सवा तीन बजे चलेंगे। साढे़ तीन बजे शिमला पहुंच जाएंगे। शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सात बजे पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही भाजपा विधायक दल की बैठक में मौजूद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें