फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन बरागटा का बयान: नहीं जाऊंगा आप में, भगवा झंडे के नीचे रहूंगा

Wed, 11 May 2022 05:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू

सार

उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उतरने वाले चेतन बरागटा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनके पिता नरेंद्र बरागटा ने पूरा जीवन भाजपा को दिया। वह भी भगवा झंडे के नीचे ही रहेंगे।
विज्ञापन
चेतन बरागटा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उतरने वाले चेतन बरागटा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनके पिता नरेंद्र बरागटा ने पूरा जीवन भाजपा को दिया। वह भी भगवा झंडे के नीचे ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ लोग उनका नाम आम आदमी पार्टी के साथ जोड़कर दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे आम आदमी पार्टी का बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं और आप में जाने का उनका कोई विचार नहीं है। चेतन बरागटा ने बुधवार को कोटखाई जोन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में आगामी विस चुनाव और नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक ने की। बरागटा ने कहा कि 15 मई को हाटकोटी में जुब्बल जोन की बैठक होगी। उसके बाद नावर जोन की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष जाएंगे। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका झूठा श्रेय विधायक रोहित ठाकुर ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें