फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल, लिपिक भर्ती परीक्षा में नकल पर हंगामा, केंद्र अधीक्षक का घेराव

Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की लिपिक पोस्ट कोड-692 परीक्षा में नकल के आरोप पर हंगामा हो गया। हमीरपुर के एक निजी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में विरोध जताने वाले अभ्यर्थियों ने नकल करते अभ्यर्थी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


इसके बाद परीक्षा केंद्र के अधीक्षक का घेराव कर दिया। पूरे मामले का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने परीक्षा केंद्र जाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि नकल के आरोपी अभ्यर्थी का आवेदन रद्द कर दिया गया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रविवार को प्रदेश भर में परीक्षा के लिए कुल 297 केंद्रों में परीक्षा हुई। इन्हीं में शामिल हमीरपुर के एक निजी कॉलेज में नकल के आरोप पर हंगामा हो गया। केंद्र के अभ्यर्थियों ने नकल पकड़ने का दावा करते हुए परीक्षा के बाद अधीक्षक को घेर लिया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि नकल करते पकड़े गए अभ्यर्थी को अधीक्षक नकल करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि मामला ध्यान में आते ही संबंधित अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि इस संबंध में निजी कॉलेज के परीक्षा केंद्र अधीक्षक की शिकायत मिली है। आरोप है कि अधीक्षक को कुछ अभ्यर्थी परीक्षा के बाद घेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा केंद्र में नकल हुई है तो अभ्यर्थी इसकी लिखित शिकायत आयोग में दें। संबंधित एसडीएम परीक्षा समन्वय होता है। मामले की उचित जांच की जाएगी।

उधर, पुलिस थाना हमीरपुर प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन की तरफ से शिकायत मिली है कि कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों से कहा गया है कि अगर नकल हुई है तो आयोग में इसकी शिकायत की जाए। उपमंडल परीक्षा समन्वयक एवं एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें