फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी खराब, पर्चियां तो दूर छात्र भी नहीं दिखे

Sat, 23 Mar 2019 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा बेहद घटिया क्वालिटी के हैं। नकल सामग्री पकड़ना तो दूर, परीक्षा केंद्र में बैठे विद्यार्थी भी कैमरों में नहीं दिख रहे हैं। शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधन ने दिखाने के लिए तो परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित कर दिए हैं लेकिन यदि धरातल पर देखा जाए तो इन सीसीटीवी का परीक्षा केंद्रों में स्थापित करने का शिक्षा बोर्ड को कोई भी फायदा नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


इससे उड़नदस्तों की टीमों को परीक्षा केंद्रों में नकेल पर शिकंजा कसने के लिए परेशानी हो रही है। घटिया क्वालिटी के सीसीटीवी स्थापित करने से परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने और विद्यार्थियों से अतिरिक्त नकल सामग्री पकड़ना तो दूर परीक्षा केंद्रों में बैठे विद्यार्थी भी नहीं दिख पा रहे हैं। इससे नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में लगाए सीसीटीवी का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है।

शिक्षा बोर्ड ने सख्त निर्देशों में कहा था कि जिन स्कूलों में सीसीटीवी होंगे शिक्षा बोर्ड उन्हीं स्कूलों में ही बोर्ड परीक्षा केंद्र संचालित करेगा अन्य स्कूलों के परीक्षा केंद्र रद्द कर दिए जाएंगे। बोर्ड के इन निर्देशों के बाद कुछ स्कूल प्रबंधनों ने घटिया क्वालिटी के  सीसीटीवी कैमरे परीक्षा केंद्रों में लगा दिए जिनका अब कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधनों को बोर्ड कक्षाओं के मुख्य पेपरों की रिकॉर्डिंग क्लिप बनाकर पेन ड्राइव में रखनी थी। लेकिन जिन स्कूलों की सीसीटीवी क्वालिटी और साउंड रिकॉर्डिंग भी खराब है उन स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों की सीसीटीवी क्वालिटी खराब पाई गई है। स्कूल प्रबंधन को इस बारे में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी रिपोर्ट शिमला भेज दी गई है। परीक्षा केंद्रों में खराब क्वालिटी के सीसीटीवी लगाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें