फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक ने थामा भाजपा का दामन, बदलने लगे समीकरण

Mon, 27 Mar 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल से निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। विधायक बनने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस के साथ रहे बलवीर वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती मौजूदगी में भाजपा से जुड़ने का एलान कर दिया। रविवार को नेरवा में रैली कर उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया। वर्मा ने 2012 में पहली बार निर्दलीय चुनाव जीता था।
विज्ञापन


रैली कां संबोधित करते हुए विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार गिरने वाली है। कई और विधायक भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पृष्ठभूमि भाजपा की रही है। चुनाव जीतने के बाद जनता के काम करवाने के लिए उन्हें कांग्रेस सरकार के साथ रहना पड़ा।

अब टिकट मिले या न मिले वह तन-मन-धन से भाजपा के  लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चौपाल में विकास कार्य अपने दम पर करवाए हैं। लोगों की समस्याएं विधानसभा में उठाईं इस कारण इन्हें मुख्यमंत्री को मजबूरन मानना पड़ा। वर्मा ने कहा कर्मचारी
विज्ञापन


सरकार के एजेंट बन कर काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी प्रवृति न छोड़ी तो भाजपा सरकार आने के बाद वे जेल जाने के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार  धूमल ने कहा कि बलवीर वर्मा के भाजपा से जुड़ने से चौपाल में पार्टी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें